1.
जंगल काटकर
बनाये जा रहे हैं राजमार्ग
और भेजकर रंगबिरंगे सन्देश
हम मना रहे हैं
बसंत का उत्सव !
2
हमारी बालकनी में
बसंत टंगा है
और खेतों में पीली सरसों
पड रही है पीली
परदेशी पिया की प्रतीक्षा में !
3
झड़ने शुरू हो जायेंगे
पत्ते
फेंक दिए जायेंगे
बुहार कर शहर के बाहर
कूड़े के ढेर में
मिटटी से मिलने की उनकी चाहत
अधूरी रह जायेगी
इस बार भी .
सटीक
जवाब देंहटाएंवाक़ई जीवन की विडंबना यही है
जवाब देंहटाएंBahut hi sundar!!
जवाब देंहटाएंकटु सत्य।
जवाब देंहटाएंबहुत भावपूर्ण अभिव्यक्ति सर।
सादर।
______
नमस्ते,
आपकी लिखी रचना मंगलवार १० फरवरी २०२६ के लिए साझा की गयी है
पांच लिंकों का आनंद पर...
आप भी सादर आमंत्रित हैं।
सादर
धन्यवाद।
और खेतों में पीली सरसों
जवाब देंहटाएंपड रही है पीली
त्रासद है पीली सरसों का पीली पड़ जाना
Wahhh
अंतिम चेतावनी ..उनके लिए जिन्हें वसंत की समझ नहीं । वर्ना वसंत के सगे वाले भी बहुत हैं और वसंत रच रहे हैं । गागर में सागर।
जवाब देंहटाएं