बृहस्पतिवार, 24 मई 2012

रुपया


१. 
रुपया 
गिर रहा है
लगातार
होकर कमजोर 
वह रुपया जो
आम जनता की जेब में
नहीं है, फिर भी
रोटी आधी हो रही है
नमक कम हो रहा है
उसकी थाली से,
फिसल रहा है 
उसकी जेब से 

२.
रूपये  से
खरीदना  है
पेट्रोल, गाड़ियाँ
कपडे, घड़ियाँ
टीवी, इंटरनेट,
हवाई जहाज़ और उसकी टिकटें
ई एम आई और क़र्ज़ 

आत्मनिर्भरता नहीं
खरीद सकता 
अपना रुपया 

32 टिप्‍पणियां:

  1. बहुत खूब ... रूपये की कमजोरी का आम आदमी से लेना होता तो वो सड़कों पर नहीं उतारते ... सरकार जानती है चोरी से जेब कैसे काटी जाती है आम आदमी की .. उसे पता ही नहीं चलता ...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  2. आत्मनिर्भरता नहीं
    खरीद सकता अपना रुपया
    इसलिए शायद हो रहा है
    कमजोर
    गहन भाव लिए सार्थक शब्‍द रचना ...आभार ।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  3. सच कहा है आपने, सब तो निर्भरता के जाल में उलझ जाना चाहते हैं।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  4. आत्मनिर्भरता डॉलर या पोंड से भी नहीं खरीदी जा सकती..
    स्वालंबन की जरुरत है...:)
    वैसे आपकी हर रचना जबरदस्त होती है...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  5. रुपया....अब तक छप्पन !
    ...और कितने शहीद होंगे !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  6. आत्मनिर्भरता नहीं
    खरीद सकता
    अपना रुपया

    गहन अर्थ संजोये सटीक अभिव्यक्ति।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  7. उत्तर
    1. अखबार की रद्दी थी, आज बेंचना चाहता था -

      ठीक है -
      नहीं बेचूंगा ||

      हटाएं
  8. आत्मनिर्भरता नहीं
    खरीद सकता
    अपना रुपया

    रुपिया न जाने अपनी महिमा निराली,
    इसने तो डूबा दी दुनिया सारी

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  9. सचमुच गिरता ही जा रहा है... पता नहीं कितना गिरेगा....
    रुपया तो जैसे चरित्र हो गया है देश के ने... ने...
    सारी... सारी... आगे कहना ठीक नहीं है...

    बहुत ही सुंदर रचना सर...
    सादर बधाई।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  10. आत्मनिर्भरता नहीं
    खरीद सकता
    अपना रुपया
    सार्थक निष्कर्ष आज के परिवेश में

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  11. आत्मनिर्भरता नहीं
    खरीद सकता
    अपना रुपया......ekdam sahi likhe......

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  12. अरुण जी! जब "आत्मा" मृत हो और "निर्भरता" हिमालय से ऊंची, तो आत्मनिर्भरता की बातें दिवास्वप्न सी ही प्रतीत होती है!! और कविता तो वैसे भी सामवेदअना से परिपूर्ण है!!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  13. रुपया
    गिर रहा है
    लगातार
    .......बहुत खूब अरुण जी

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  14. गिरता रूपया...लिए जा रहा है हमें भी, अपने साथ कहीं नीचे........
    गहन भाव समेटे रचना.

    सादर.

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  15. रुपया गिरता जा रहा है,,,,,पेट्रोल,के दाम बढते जा रहे है,,,
    बहुत सुंदर अभिव्यक्ति,

    MY RECENT POST,,,,,काव्यान्जलि,,,,,सुनहरा कल,,,,,

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  16. गिरता रुपया .....उठती महत्वाकांक्षायें.....गिरते जीवन मूल्य ....
    सुंदर अभिव्यक्ती अरुण जी ...!!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  17. ऎसा करें क्या
    बेचना शुरू रुपया
    खरीद पायें तब शायद
    आत्मनिर्भरता ।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  18. आप की आवाज़ ...हर आम आदमी की पुकार है ..काश!कोई सुन ले ?
    शुभकामनाये आम आदमी को ,जिसमे हम सब हैं !

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  19. आप अर्थशास्त्र को बहुत नज़दीक से समझते हैं, जो आपकी रचनाओं में झलकता है।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  20. बिलकुल सच कहा है आपने अरुण जी!!

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  21. एकदम सार्थक और बेहतरीन पोस्ट...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  22. रुपया
    गिर रहा है

    बेहतर कविता

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  23. आपकी भाव- प्रवण कविता बहुत अच्छी लगी । मेरे पोस्ट बिहार की स्थापना के 100 वर्ष पर आपका इंतजार रहेगा । धन्यवाद ।

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं
  24. बहुत सुन्दर और सटीक अभिव्यक्ति...

    प्रत्‍युत्तर देंहटाएं