१
शब्द
अब नही होते
हरे
और जो हरा होता है
होता नही
जीवन
नुक्कड़ के पीपल पर
पीले अमरबेल की
हरियाली
देखने लायक हो गई है !
२
क्या आपने भी
महसूस किया है कि
किताबों
के जिल्द होने लगे हैं
खूबसूरत
और
भीतर के
पृष्टों का खालीपन
गूंजने लगा है !
३
मेरे बच्चे
नही चाहते
मम्मी पापा और अपने लिए
अलग अलग कमरा
परदे लगे बंद दरवाजे
वे चाहते हैं
खुली खिड़की
कि हवा पानी अन्दर आए और
सब मिलकर
गहरी नींद सोयें !
मुझे तो बीती यादों से दिल बहलाना है .... !!!
16 मिनट पहले
तीनो रचनाएँ एक दूसरे से सर्वथा अलग और श्रेष्ठ...वाह...कितना कुछ बयां होता है इन चंद शब्दों में... कमाल का लेखन...
प्रत्युत्तर देंहटाएंनीरज
बहुत ही अच्छी लगी तीनो कविताएं ख़ास कर दूसरी बहुत पसंद आई बहुत से भाव आये इसको पढ़ कर ..शुक्रिया
प्रत्युत्तर देंहटाएंgood
प्रत्युत्तर देंहटाएंteeno kavitaaon mein gahan vichaaron ka samavesh hai
प्रत्युत्तर देंहटाएंनुक्कड़ के पीपल पर
प्रत्युत्तर देंहटाएंपीले अमरबेल की
हरियाली
देखने लायक हो गई है
--
भीतर के
पृष्टों का खालीपन
गूंजने लगा है !
--
बहुत सुन्दर
मेरे बच्चे
प्रत्युत्तर देंहटाएंनही चाहते
मम्मी पापा और अपने लिए
अलग अलग कमरा
परदे लगे बंद दरवाजे
वे चाहते हैं
खुली खिड़की
कि हवा पानी अन्दर आए और
सब मिलकर
गहरी नींद सोयें !
Tino rachnayein achhi lagin ....!!
teeno kshanikayen bahut hi achhi hain, kise rekhankit karun......shayed ise-
प्रत्युत्तर देंहटाएंक्या आपने भी
महसूस किया है कि
किताबों
के जिल्द होने लगे हैं
खूबसूरत
और
भीतर के
पृष्टों का खालीपन
गूंजने लगा है ! par teesri kshanika bhi kam nahin