शुक्रवार, 9 अगस्त 2013

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र



मेजें थपथपा कर 
हो रहे हैं 
निर्णय 
आप चुप रहिये 
काम पर है 
दुनिया का  सबसे बड़ा लोकतंत्र 

विरोधी दल 
उखाड़ कर माइके 
कर रहे हैं विरोध 
आप चुप रहिये 
काम पर है 
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 

वातानुकूलित कक्ष में बैठ 
तय की जा रही हैं रेखाएं 
भूख की सीमायें 
आप चुप रहिये 
काम पर है 
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 

पिछले वर्ष के आकड़ो में 
करके कुछ फेर बदल 
हो रहा है सर्वेक्षण 
आप चुप रहिये 
काम पर है 
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 

जनतांत्रिक हो गया है 
सब्सिडी की हिस्सा 
आप चुप रहिये 
काम पर है 
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 

आपको दी जा रही है 
भूख से सुरक्षा की गारंटी 
शिक्षा की गारंटी 
काम की गारंटी 
सूचना की गारंटी 
आप चुप रहिये 
काम पर है 
दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र 

10 टिप्‍पणियां:

  1. काम पर है
    दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र
    और आप लिख कर बता रहे हैं
    बोलने से शोर होगा ये हम भी
    समझ पा रहे हैं ! :)

    जवाब देंहटाएं
  2. अगल बगल वाले रगड़ रहें है, शान्त रहिये, सह रहा है सबसे बड़ा लोकतन्त्र..

    जवाब देंहटाएं
  3. किन विडम्बनाओं से घिरा है सबसे बड़ा लोकतंत्र!

    जवाब देंहटाएं
  4. Bahut khoob......lekin chunki ham loktantra me rah rahe hain to teeka tippani kar sakte hain,warna to jailkee salakhon ke peechhe hote!Emergency yaad hai na?

    जवाब देंहटाएं
  5. हम भूल गए हैं रख के कहीं …


    http://bulletinofblog.blogspot.in/2013/08/blog-post_10.html

    जवाब देंहटाएं
  6. भूख से सुरक्षा की गारंटी
    शिक्षा की गारंटी
    काम की गारंटी
    सूचना की गारंटी
    आप चुप रहिये
    काम पर है
    दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र,,,

    बहुत सुंदर उम्दा पोस्ट ,,,

    RECENT POST : जिन्दगी.

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत खूब अरुण जी ...
    सबसे बड़े लोकतंत्र की गूँज इतनी जादा है की इसकी आड़ में सब कुछ जायज बना देते हैं वो ... जय हो ऐसे लोकतंत्र की ...

    जवाब देंहटाएं
  8. इतनी हिकारत से ना देखिये इस लोकतंत्र को वर्ना आपके ऊपर लोकतंत्र की तौहीन का दंड जरूर लग जायेगा.

    जवाब देंहटाएं