शुक्रवार, 1 अगस्त 2025

मृत्यु

औसत आयु के आंकड़ों से 
कहीं अधिक करीब है 
मृत्यु । 

मृत्यु के 
जितने भी कारण 
बताए गए हैं 
शास्त्रों में या 
अस्पतालों में 
उसके इतर भी 
कई कारणों से 
होती है 
मृत्यु। 

और कुछ जीवन 
में अनिवार्य हो  या न हों  
मृत्यु अनिवार्य  है । 

3 टिप्‍पणियां: