सोमवार, 2 जनवरी 2012

विदा करते हुए पुराना कैलेण्डर


करते हुए विदा 
पुराना कैलेण्डर
कुछ नहीं बदला 

बस कुछ हिसाब 
नोट कर लिए 

नए कैलेण्डर पर 
कुछ जरुरी तिथियाँ 
नए कैलेण्डर पर  आ गईं
जो यादों में नहीं रह सकती थी

बाकी जो तिथियाँ 
यादों में, स्मृतियों में हैं
उनके लिए
नहीं कोई जरुरत

किसी कैलेण्डर की 

24 टिप्‍पणियां:

  1. कुछ जरुरी तिथियाँ
    नए कैलेण्डर पर आ गईं
    जो यादों में नहीं रह सकती थी
    शब्द शब्द दिल में उतर गयी...खूबसूरत रचना लिखने के लिए आप को बधाई...!

    जवाब देंहटाएं
  2. महत्वपूर्ण यादों के लिए कैलेण्डर की क्या ज़रूरत ... मन का कैलेण्डर जो है, बहुत ही अच्छी रचना

    जवाब देंहटाएं
  3. sach yaaden hamare jehan mein likhi we ibaraten hai jo jab baahar niklalti hain to ek calendar kahan iske aage lagta hai..
    navvarsh kee haardik shubhkamnayen!

    जवाब देंहटाएं
  4. बाकी जो तिथियाँ
    यादों में, स्मृतियों में हैं
    उनके लिए
    नहीं कोई जरुरत
    किसी कैलेण्डर की

    और फिर शायद यही स्थाई हैं ...

    जवाब देंहटाएं
  5. क्या इससे बचा जाये कि, जिन्दगी कैलेण्डर ना हो जाये?

    जवाब देंहटाएं
  6. कैलेण्डर में तारीखें बदलती हैं किसी के दिन नहीं बदलते.. मेरे घर में एक चलता फिरता कैलेण्डर है, जो सारी महत्वपूर्ण तिथियाँ और अवसर याद रखता है... बदले में उसके मायके और ससुराल के बीच मैं "सामाजिक" बन जाता हूँ, जिसे वो अवसर तक याद नहीं होते... गृहणियां ऐसी ही होती हैं!!
    बहुत ही प्यारी है यह कविता!! नए साल की शुभकामनाएं!!आप व्यस्त हैं, मगर हमने कुछ रिश्तों के बीच अपनी व्यस्तताओं को कभी आने नहीं दिया!!

    जवाब देंहटाएं
  7. खूबसूरत रचना|
    आप को भी सपरिवार नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें|

    जवाब देंहटाएं
  8. Kya baat kahee hai!
    Aapko naya saal bahut,bahut mubarak ho!

    जवाब देंहटाएं
  9. बाकी जो तिथियाँ
    यादों में, स्मृतियों में हैं
    उनके लिए
    नहीं कोई जरुरत
    किसी कैलेण्डर की

    ....बहुत खूब...लाज़वाब पंक्तियाँ अंतस को छू गयीं..नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनायें!

    जवाब देंहटाएं
  10. बाकी जो तिथियाँ
    यादों में, स्मृतियों में हैं
    उनके लिए
    नहीं कोई जरुरत
    किसी कैलेण्डर की

    क्या बात है !!
    बहुत सच्ची बात कही आप ने !!

    जवाब देंहटाएं
  11. कुछ नया पाया नहीं,
    क्या साल वह आया नहीं..

    जवाब देंहटाएं
  12. वह तो दिल में क़ैद हो जाता है।

    जवाब देंहटाएं
  13. bahut achcha yahi hota hai.sahi kaha hai kuch yaadon ke liye calendar ki jaroorat nahi hoti.
    nav varsh ki shubhkamnayen.nav varsh me aapke blog se jud gai hoon.milte rahenge.

    जवाब देंहटाएं
  14. अच्छी प्रस्तुति .. नए साल में बस कलैंडर ही बदलता है ..यूँ तो हर पल नया है ..

    जवाब देंहटाएं
  15. जी बस सब खेल ही तो है... तिथियों का...
    लोग खाम्खावाह .. जिंदगी नाम दे देते हैं.

    जवाब देंहटाएं
  16. मनोज कुमार ने आपकी पोस्ट " विदा करते हुए पुराना कैलेण्डर " पर एक टिप्पणी छोड़ी है:

    वह तो दिल में क़ैद हो जाता है।

    जवाब देंहटाएं
  17. उसके लिए तो ज़ेहन ही बहुत है उनको छूटने ही नहीं देता |

    जवाब देंहटाएं
  18. बहुत ही बढि़या प्रस्‍तुति
    कल 04/01/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्‍वागत है, 2011 बीता नहीं है ... !

    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  19. bahut sundar ... kai yaden chhod gaya ...kya ye kabhi vapas nahi aayega ? tarikhe to wahi hai tarike badal jayege

    जवाब देंहटाएं
  20. यादों के लिए किसी की ज़रूरत नहीं होती..

    जवाब देंहटाएं
  21. बहुत बढ़िया सर!

    नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ।


    सादर

    जवाब देंहटाएं
  22. वाह .. सच कहा है अरुण जी ... जो तिथियाँ स्मृति में होती हैं उनको याद नहीं रखना पढता ...
    नया साल मुबारक हो ...

    जवाब देंहटाएं