बुधवार, 25 जनवरी 2012

गणतंत्र के ६२ वर्ष : कुछ क्षणिकाएं




१.
नीतियां 
योजनायें 
कागज़ी सलाखों में बंद
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

२. 
चुनाव
संसद 
सब महज अनुबंध 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

पानी बिजली 
शिक्षा का
अब भी हो ही रहा है प्रबंध 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

४.
जाति धर्म 
संप्रदाय में 
उलझा है अपना लोकतंत्र 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

५.
बुधना सुखिया 
हरिया महुआ 
सब के सब परतंत्र 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

६.
मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर को 
बहुत मिले अनुदान 
सबको छत अब भी दिवा स्वप्न 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

७. 
खाली पेट तब भी था
अब भी खाली पेट 
दूर की कौड़ी है सबको अन्न 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

दिल्ली से दिखता है 
सब कुछ हरा भरा 
सूखे खेत मालिक को क्या करना अनशन 
६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र 

40 टिप्‍पणियां:

  1. आपके इस उत्‍कृष्‍ठ लेखन का आभार ...

    ।। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं ।।

    जवाब देंहटाएं
  2. नीतियां
    योजनायें
    कागज़ी सलाखों में बंद
    ६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र ... हर क्षणिकाओं में सत्य की करारी चोट

    जवाब देंहटाएं
  3. अरुण जी! आपने तो इन सबको बहुत करीब से देखा है.. इस पार से भी और उस पार से भी.. इन क्षणिकाओं में जनता का, जनता के लिए और जनता के द्वारा जो भी किया जा रहा है, दिखता है!!

    जवाब देंहटाएं
  4. भाई अरुण जी बहुत ही उम्दा और व्यवस्था पर चोट करती क्षणिकाएँ |

    जवाब देंहटाएं
  5. हर क्षणिका सत्य को आईना दिखा रही है………॥

    जवाब देंहटाएं
  6. सत्य लिखा है आज का सत्य ... कडुवी सच्चाई देश की ...

    एक और कड़ी मेरी तरफ से भी ...

    जातिवाद
    धार्मिक उन्माद
    सत्ता में रहने का ये मन्त्र
    ६२ वर्ष का हुवा गणतंत्र ...

    जवाब देंहटाएं
  7. अरुण जी आज की सचाई को हूबहू लिख दिया ...
    इस कड़ी को बड़ा राहा हूँ ...

    जाती वाद
    धार्मिक उन्माद
    भ्रष्ट तंत्र को जीतने का मन्त्र
    ६२ वर्ष का हुवा गणतंत्र ...

    जवाब देंहटाएं
  8. ज़बरदस्त कटाक्ष......सुन्दर हैं क्षणिकाएं |

    जवाब देंहटाएं
  9. बहुत बहुत बहुत सटीक और मारक...

    सोचना पड़ेगा की मुट्ठियाँ भींच सड़क पर कब निकलना है बंधक पड़े इस गणतंत्र को स्वतंत्र कर सही अर्थ देने के लिए...

    जवाब देंहटाएं
  10. गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभ कामनाएँ।
    ----------------------------
    कल 26/01/2012 को आपकी यह पोस्ट नयी पुरानी हलचल पर लिंक की जा रही हैं.आपके सुझावों का स्वागत है .
    धन्यवाद!

    जवाब देंहटाएं
  11. यथार्थ से रूबरू करवाती सुन्दर क्षणिकाएं

    जवाब देंहटाएं
  12. नीतियां
    योजनायें
    कागज़ी सलाखों में बंद
    ६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र
    आगे भी ऐसे ही बढता जायेगा.
    सच्ची क्षणिकाएं.

    जवाब देंहटाएं
  13. वास्तविकता दर्शाती कविताएं।
    कडवा सच।

    जवाब देंहटाएं
  14. अरुण जी हर क्षणिका एक सवाल पूछती है...जवाब कौन देगा...लाजवाब क्षणिकाएं...

    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  15. अरुण जी, बहुत सामयिक रचनायें हैं, सभी एक से बढ़कर एक। जब तक हर सिर पर छत और हर पेट में अन्न न हो, गणतंत्र की बधाईयां तब तक अधूरी है

    जवाब देंहटाएं
  16. क्षण में गहरी चोट करने वाली मारक क्षणिकाएं।

    जवाब देंहटाएं
  17. आपकी इस रचना के हर पद में मारक क्षमता भरपूर है। कुछ शे’र समर्पित हैं इनको ...

    जितनी बँटनी थी बँट गई ये जमीं
    अब तो बस आसमान बाकी है।
    * * *
    सर क़लम होंगे कल यहाँ उनके,
    जिनके मुँह में जुबान बाकी है।

    जवाब देंहटाएं
  18. वाह!
    बेहतरीन रचना।

    चिंतन का विषय।


    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं....

    जय हिंद... वंदे मातरम्।

    जवाब देंहटाएं
  19. सच्चाई बयां करती बेहतरीन क्षणिकाएं

    जवाब देंहटाएं
  20. जबरदस्त क्षणिकाएँ, वंदे मातरम

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. व्यवस्था पर करारा तमाचा हैं आपकी क्षणिकायें ! प्रत्येक क्षणिका के दर्पण में सत्य अपनी सम्पूर्ण कुरूपता के साथ विद्यमान है ! फिर भी हम भारतीय हैं और इस बदहाली के आलम में भी गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें !

      हटाएं
  21. क्षणिकाएं नहीं ये दस्तावेजी सबूत हैं हमारे उत्थान-पतन के !

    जवाब देंहटाएं
  22. बहुत सुंदर भावपूर्ण प्रस्तुति|
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें|

    जवाब देंहटाएं
  23. सदैव चलती रहने वाली जद्दोजहद.

    जवाब देंहटाएं
  24. गणतंत्र को स्वतंत्र कर सही अर्थ देती हर क्षणिका
    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनायें

    जवाब देंहटाएं
  25. काश हमारे चुने हुए हुक्मरानों को ये सच्चाई नज़र आ जाती.....

    इलाही वो भी दिन होगा जब अपना राज देखेंगे
    जब अपनी ही जमीं होगी और अपना आसमां होगा.

    जवाब देंहटाएं
  26. बढते कदम मिलें
    आओ मिलकर चलें
    कर दें मनवा स्वतंत्र
    ६२ का हुआ गणतंत्र!

    जवाब देंहटाएं
  27. इन क्षणिकाओं के बीच छिपे बड़े सच के उस पार देखने का प्रयत्न कर रहा हूं.....
    चांद पर पहुंच रहा हूं..
    63 साल में गया गणतंत्र....
    सच का साथ दे रहा हूं...
    63 साल का हुआ है गणतंत्र....
    अब भी लड़ लेता हूं
    कभी अन्ना संग तो कभी अकेला
    63 साल का क्योंकि है गणतंत्र....
    उपर कई सच क्षणिकाओं में कैद है
    क्योंकि 63 का है बसंत
    कुछ सच का हौसला मुझमें अब भी हैं
    क्योंकि 63 का है गणतंत्र

    जवाब देंहटाएं
  28. मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर को
    बहुत मिले अनुदान
    सबको छत अब भी दिवा स्वप्न
    ६२ वर्ष का हुआ गणतंत्र
    .......
    हर क्षणिका लाजबाब भाई जी !

    जवाब देंहटाएं