रविवार, 14 मार्च 2010

ईश्वर और इन्टरनेट

बाज़ार
है सजा
ईश्वर और इन्टरनेट
दोनों का।

ईश्वर
और इन्टरनेट
इक जैसे हैं

ईश्वर विश्वव्यापी है
इन्टरनेट भी

कण कण में
समांये हुए हैं दोनों
हर ज्ञानी अज्ञानी के
रोम रोम में
रचे बसे हैं
दोनों।

जिनते पत्थर
उतने ईश्वर
मंदिरों से
मजारों तक
गिरजा से
गुरूद्वारे तक
गली गली
हर चौबारे पर
मिल जाएगा
ईश्वर के रूप
निराकार
साकार
सनातन
चिरंतन।
इन्टरनेट के भी !

आस्तिक
नास्तिक
सगुन
निर्गुण
अद्वैत
द्वैत
इन्टरनेट के रूप हैं
ईश्वर के भी।

सुबह से
देर रात तक
ईश्वर
और इन्टरनेट
दोनों के दरबार
भरे रहते हैं।

दोनों
विर्तुअल हैं॥
आभासी
इन्हें महसूस किया जा सकता है...
छुआ नहीं जा सकता।

दोनों के
दुकान सजे हैं
बाजार सजा है
पण्डे और पुरोहित हैं
प्रचारक और
पी आर कंपनिया है
अजेंट्स हैं

इश्वर को
नहीं देखा मैंने
भूख मिटाते
रोग भागते
हां
जरुर देखा है
अपने प्रांगन में पैदा
करते भिखारी

इन्टरनेट भी
भूख नहीं मिटाता
रोग नहीं भागता

इश्वर युवाओं कि
पसंद है
और इन्टरनेट के भी
वुजुर्गो केअ
टाइमपास है
इश्वर
और इन्टरनेट।

पोर्न
सेक्स
उन्माद
जेहाद
व्यविचार
दोनों हैं यहाँ

अंतर
इतना भर है कि
इश्वर को पाने का
माध्यम बनता जा रहा है
इन्टरनेट।

आस्था का
दूसरा नाम
ना बन जाए
इन्टरनेट...

विश्व व्यापी जाल
इश्वर और इन्टरनेट।

10 टिप्‍पणियां:

  1. इस टिप्पणी को लेखक द्वारा हटा दिया गया है.

    जवाब देंहटाएं
  2. इंटरनेट की खूबियां कभी ईश्‍वर के गुण नहीं बन सकते है। ईश्‍वर आभासी ही रहेगा। इंटरनेट आभासी से आभास होने के सफर में नित नये सोपान हासिल कर रहा है। ईश्‍वर का भविष्‍य तो इंसान बना चुका है। इंटरनेट अपना सब कुछ खुद बना रहा है।

    जवाब देंहटाएं
  3. वाह , यह आपकी पहली कविता हुयी

    जवाब देंहटाएं
  4. वाह जी वाह क्या बात कही है? क्या तुलना? बहुत गहरी सोच बहुत गहरा कटाक्ष अच्छा लगा सभी कुछ लिखते रहें.

    जवाब देंहटाएं
  5. Internet ki vyapakta ke sandarbh mein aapki kavita bahut hi prasangik hai. koi bhi information internet turant ham tak pahunchata hai. iski upyogita ishwar ki hi tarah sarvvyapi hoti ja rahi hai. aapke mansik saundarya ki baangi hai yah.......

    जवाब देंहटाएं
  6. दोनों
    विर्तुअल हैं॥
    आभासी
    इन्हें महसूस किया जा सकता है...
    छुआ नहीं जा सकता।

    its an intelligent creation.... very nice, brilliant thought process.

    जवाब देंहटाएं
  7. sukshm vyakhyaa...sukshm awlokan, sukshm vichaar.......dono ka hai bharpoor vistaar

    जवाब देंहटाएं