शुक्रवार, 17 जुलाई 2015

बदलाव



बदल दिए जायेंगे 
सड़को के नाम 

किताबो में 
ठूंस दिए जायेंगे 
नए अध्याय 

नदियों को 
खोद निकाला जायेगा 
अतीत से 

अलंकृत होंगे 
नए नए सेनानी 

गढ़े जाएंगे 
नए नए साहित्य 
शब्दों के नए नए अर्थ 

ग्रह , नक्षत्र , पृथ्वी की गति 
सब के सब निर्धारित होंगे 
नए सिरे से 

देखते रहना तुम 
होंगे बड़े बड़े बदलाव 
अपने इस देश में 

जिसमे शामिल नहीं होंगे 
तुम, मैं, हम सब ! 

5 टिप्‍पणियां:

  1. तुम मैं हम सब शामिल हैं तो सही भारत में
    इंडिया में शामिल होना है तो कुछ अलग करो ना :)

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत अच्छे शब्दों से बुना गया है

    जवाब देंहटाएं
  3. बदलाव ही प्रकृति का नियम है. सुंदर पेशकश.

    जवाब देंहटाएं
  4. बदलाव इतने हो चुके हैं की अब बदलाव कुछ भी लगता नहीं ... क्या सच क्या झूठ ये भी पता नहीं ...

    जवाब देंहटाएं