गुरुवार, 19 मई 2022

छूटना



1.

छूटना 

कुछ और पाने की ओर 

होता है चलना


2.

हर चीज जो है

ठीक है छूट जाएगी

इसको समझने में 

ठीक नहीं

जिंदगी गंवाना 


3.

पानी से 

उसका रंग

उसका स्वाद

उसकी तासीर

कब छूटती है!


(बीज शब्द  "छूटना": श्वेता कसाना, अनुवादक साथी )

2 टिप्‍पणियां: