शुक्रवार, 2 मई 2025

चिड़ियाँ

चिड़ियाँ को पता है 
वे कम हो रहे हैं 
धीरे धीरे वे समाप्त हो जाएंगे 

समाप्त होने से पहले 
वे विलुप्त होंगे 
विलुप्त होने के दौरान 
उनके लिए बनाई जाएंगी 
नीतियाँ 
उनके लिए मनाया जाएगा 
कोई एक दिवस 
उस दिन बड़े अधिकारी, मंत्री आदि 
देंगे बड़े बड़े भाषण 
और फिर फुर्र हो जाएंगे !

फुर्र होने की कला समाप्त नहीं होगी 
चिड़ियों के विलुप्त होने 
या समाप्त होने के बाद भी ! 

4 टिप्‍पणियां: