(निकोल सेसिलिया डेलगाडो की स्पेनिश कविता सेप्टिहैम्ब्रे
स्पैनिश से अंग्रेजी अनुवाद: कैरिना डेल वैले शोर्स्के )
स्पैनिश से अंग्रेजी अनुवाद: कैरिना डेल वैले शोर्स्के )
अगस्त और समुद्र में नौकायन के मौसम के बीच
मेरे शहर में सब कुछ जैसे ठहर-सा जाता है
ज़्यादातर दुकानें बंद हो जाती हैं
और रोक लगी होती है मछली, केकड़े और शंख पकड़ने पर।
मछुआरे रविवार का समय
और रोक लगी होती है मछली, केकड़े और शंख पकड़ने पर।
मछुआरे रविवार का समय
खुले समुद्र तट पर
कराओके साल्सा के पुराने गाने गाकर बिताते हैं,
उनकी आवाज़ में असर झलकता है
कराओके साल्सा के पुराने गाने गाकर बिताते हैं,
उनकी आवाज़ में असर झलकता है
खारे पानी और हालात से समझौता करने का ।
समुद्री घास को आराम मिलता है,
समुद्री घास को आराम मिलता है,
वह फिर से पनपती है
समुद्र की तलहटी किसी नियॉन रोशनी वाली दावत जैसी लगती है।
एल्कहॉर्न कोरल खिल उठते हैं,
एल्कहॉर्न कोरल खिल उठते हैं,
कछुए धीरे धीरे आ जाते हैं किनारों के पास।
लेकिन समुद्र तट पर ख़लती है
लोगों को कमी ।
अच्छी बात यह है कि
अच्छी बात यह है कि
फलों के पेड़ खूब फलते-फूलते हैं।
स्थानीय लोग केले, ब्रेडफ्रूट और हरे केले का
स्थानीय लोग केले, ब्रेडफ्रूट और हरे केले का
लेन-देन करते हैं।
इस बीच बहुत अच्छी हुई इस साल एवोकैडो की फ़सल
इस बीच बहुत अच्छी हुई इस साल एवोकैडो की फ़सल
और आ सकता है कभी भी तूफ़ान ।
अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद : अरुण चंद्र राय
बहुत सुंदर प्रस्तुति।
जवाब देंहटाएंधन्यवाद
हटाएंअगस्त और सितंबर में होना चाहिए शायद, समुद्र तट पर खलती है लोगों की कमी, खलता है बहुत खल रहा है
जवाब देंहटाएंधन्यवाद अनीता जी. ठीक कर दिया है .
हटाएंसुंदर
जवाब देंहटाएंधन्य्वाद सर
हटाएंसुंदर अभिव्यक्ति
जवाब देंहटाएंdhanyvaad
हटाएंधन्यवाद !
हटाएं