मंगलवार, 7 सितंबर 2021

पानी का रंग

1

यदि होता 
पानी का कोई अपना रंग 
रंग गई होती दुनियाँ की हर चीज़ 
उसी रंग में । 

2

जो होता पानी का 
कोई अपना रंग 
शायद वह इतना 
मिलनसार नहीं होता । 

3

किसी और के रंग में 
रंगने के लिए 
जरूरी होता है 
अपने रंग को छोड़ना । 


5 टिप्‍पणियां:

  1. आपकी इस प्रविष्टि के लिंक की चर्चा कल बुधवार (08-09-2021) को चर्चा मंच      "भौंहें वक्र-कमान न कर"     (चर्चा अंक-4181)  पर भी होगी!--सूचना देने का उद्देश्य यह है कि आप उपरोक्त लिंक पर पधार करचर्चा मंच के अंक का अवलोकन करे और अपनी मूल्यवान प्रतिक्रिया से अवगत करायें।--
    हार्दिक शुभकामनाओं के साथ।
    डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'   

    जवाब देंहटाएं
  2. गिरगिट के रंग से अच्छा कोई रंग नहीं होता :)

    बहुत खूब

    जवाब देंहटाएं
  3. किसी और के रंग में
    रंगने के लिए
    जरूरी होता है
    अपने रंग को छोड़ना ।
    यही तो प्रेम की पराकाष्ठा है -
    kabirakhadabazarmein.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं
  4. यदि होता
    पानी का कोई अपना रंग
    रंग गई होती दुनियाँ की हर चीज़
    उसी रंग में ।
    क्या बात है …!

    जवाब देंहटाएं